रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन कोटा मंडल के भवानी मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन और भरतपुर जंक्शन से होकर गुजरती है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल अब 3, 10, 17, 24 और 31 जुलाई 2026 को हर शुक्रवार को चलेगी। कोटा मंडल के स्टेशनों पर ट्रेन का समय भवानी मंडी सुबह 8:18/ 8:20 बजे कोटा जंक्शन 9:35/9:45 बजे सवाई माधोपुर 10:55/11:00 बजे गंगापुर सिटी 11:55/12:00 बजे हिंडौन सिटी 12:28/12:30 बजे बयाना जंक्शन 12:58/1.00 बजे भरतपुर जंक्शन 2.15/2:20 बजे पर ठहरेगी। वहीं 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 6, 13, 20, 27 जुलाई और 3 अगस्त 2026 को अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वापसी का समय कोटा मंडल में यह गाड़ी भरतपुर जंक्शन 10:50/10:52 बजे, बयाना जंक्शन 11:25/11:27 बजे, हिंडौन सिटी 11:50/11:52 बजे, गंगापुर सिटी 12:30/12:35 बजे, सवाई माधोपुर 1:20/1:25 बजे, कोटा जंक्शन 2:50/3:00 बजे और भवानी मंडी 4:13/4:15 बजे) पर ठहरेगी। लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए के निर्माण कार्य के कारण यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से आगे परिवर्तित मार्ग वाया फतेहपुर,प्रयागराज,ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरिहार, गाजीपुर सिटी, छपरा, हाजीपुर होकर चलेगी। पावर ब्लॉक के कारण जयपुर-पुणे एक्सप्रेस खड़की स्टेशन तक चलेगी सेंट्रल रेलवे के पुणे-लोनावला रेलखंड पर तकनीकी कार्य और पावर ब्लॉक के चलते 12940/12939 जयपुर-पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। 4 जुलाई 2026 को जयपुर से रवाना होने वाली 12940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस पुणे स्टेशन के बजाय खड़की स्टेशन तक ही चलेगी। 5 जुलाई 2026 को 12939 पुणे-जयपुर एक्सप्रेस पुणे स्टेशन के बजाय खड़की स्टेशन से शाम 5:35 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी।