रेलवे में प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए ट्रैफिक सर्विस के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) अधिकारी गौरव गौड़ को जयपुर मंडल में एडिशनल डीआरएम (ऑपरेशन) के पद पर तैनात किया गया है। वे 2005 बैच के अधिकारी हैं और इससे पहले एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रशासनिक कारणों के चलते अब उन्हें ऑपरेशन का चार्ज दिया गया है। गौरव गौड़ को ट्रैफिक सर्विस के उन अधिकारियों में माना जाता है, जिन्होंने ऑपरेटिंग और कॉमर्शियल दोनों सेक्टर में काम किया है। ऐसे में अब उनकी भूमिका में दोनों क्षेत्रों पर फोकस रहेगा, जिससे ट्रेन संचालन और कमर्शियल मैनेजमेंट के बीच बेहतर तालमेल बनने की उम्मीद है। अशफाक अंसारी को इंफ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी इसी बदलाव के तहत अशफाक हुसैन अंसारी को जयपुर मंडल में एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) बनाया गया है। वे अब इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों और प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभालेंगे। गुलाब चंद गुप्ता बने स्टेशन डायरेक्टर वहीं रेलवे ट्रैफिक सर्विस 2011 बैच के अधिकारी गुलाब चंद गुप्ता को जयपुर जंक्शन का स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। गुप्ता इससे पहले साउथ ईस्टर्न रेलवे में डिप्टी सीसीएम के पद पर कार्यरत थे। जयपुर में पहले का अनुभव बना आधार गुलाब चंद गुप्ता का जयपुर से पहले का अनुभव भी इस नियुक्ति में अहम रहा है। वे यहां एओएम, डीओएम, स्टेशन डायरेक्टर, डिप्टी सीएसओ और डिप्टी सीओएम मूवमेंट जैसे पदों पर काम कर चुके हैं। उन्हें ट्रेन ऑपरेशन की अच्छी समझ है, जो स्टेशन मैनेजमेंट में उपयोगी साबित होगी।