जयपुर में मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। आमतौर पर जयपुर में मानसून 30 जून को प्रवेश करता है, लेकिन इस बार मानसून 2 जुलाई को प्रवेश किया है। जयपुर में बुधवार रात से बारिश का दौर रुक-रुककर जारी है। वहीं झालावाड़, कोटा, बूंदी, भरतपुर, बारां, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक और अलवर जिलों में मानसून ने प्रवेश किया है बीती रात से जयपुर, दौसा, अलवर, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है। हवा में ठंडक और घने बादल छाने से गर्मी और उमस में भी कमी आई है। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 2 दिन बाद मानसून की एंट्री जयपुर में इस साल मानसून ने 2 दिन की देरी से एंट्री की है। इसके पहुंचने के साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू होगा। पहले हफ्ते में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। दूसरे हफ्ते में भी मानसून सक्रिय रहेगा। तीसरे और चौथे हफ्ते में मानसून कमजोर रह सकता है। इस कारण गर्मी-उमस बढ़ सकती है। अब तक 32 फीसदी बारिश कम मानसून के इस सीजन में जयपुर जिले में अब तक औसत से 32 फीसदी कम बारिश हुई है। जयपुर में 1 जून से अब तक कुल 70.7MM सामान्य बारिश होती है, जबकि इस बार केवल 48.3MM ही बारिश हुई। 2025 में ऐसी रही बारिश की स्थिति…