खेतेश्वर महाराज के 114वें जन्म कल्याण महोत्सव के पावन पर्व पर राजधानी जयपुर में राजपुरोहित समाज की ओर से जयंती समारोह मनाया गया। रविवार को अनंत श्री ब्रह्म ऋषि ब्रह्मचर्य ब्रह्मसावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर गुरुदेव तुलछाराम जी महाराज के सानिध्य में यह समारोह मनाया गया। जयपुर के खासा कोठी स्थित माया इंटरनेशनल होटल में आयोजित कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा एमआई रोड से शुरू होकर माया इंटरनेशनल होटल खासा कोठी पर संपन्न हुई। होटल में प्रकाश दास महाराज की ओर से भजन संध्या 'एक शाम खेतेश्वर दाता के नाम' का आयोजन किया गया। तुलछाराम महाराज का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया होटल माया इंटरनेशनल स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर तुलछाराम महाराज का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में तुलछाराम महाराज ने सभी लोगों को संकल्प दिया कि समाज कल्याण के लिए एकजुट हो। गौ सेवा के प्रति समर्पित भाव से परम पूज्य खेतेश्वर दाता का बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान तुलछाराम महाराज ने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद बांटा। गौ माता की सेवा का आह्वान प्रकाशदास महाराज ने कहा- कार्यक्रम में राजपुरोहित समाज की एकता देखने लायक है। एक समय था जब राजपुरोहित समाज बिखरा हुआ था। लेकिन खेतेश्वर भगवान ने ऐसी कृपा की जिसके बाद सबकों गौ माता की सेवा में लगाकर सबको एक कर दिया। खेतेश्वर भगवान को याद करते हुए उत्सव मना रहे है। उन्होंने कहा- हरिद्वार में खेतेश्वर भगवान के नाम की धर्मशाला भी बनाई जा रही है। इसकी तैयारी जारी है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से गौ माता की सेवा का आह्वान किया। राजपुरोहित समाज जयपुर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बगड़ ने बताया कि गुरू महाराज की जयंती जयपुर संभाग की ओर से हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु पहुंचे है। कार्यक्रम में पहले शोभायात्रा निकाली गई है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में रात पुरोहित जयपुर समाज के सचिव उत्तम सिंह गोलिया, कोषाध्यक्ष देवी सिंह राजपुरोहित, पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह घेवड़ा, लाल सिंह मथानियां, आनंद सिंह राजपुरोहित, सरवन सिंह, प्रहलाद सिंह, मदन सिंह, माधो सिंह, अमित सिंह, जालम सिंह, एडवोकेट अवधेश राजपुरोहित, एडवोकेट अशोक राजपुरोहित पालड़ी, विक्रम सिंह निंबाड़ा, महेंद्र सिंह नारवा बाबू सिंह आसरलाई सहित समाज बंधु मौजूद रहे।