जयपुर में एक दोस्त के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने पर अकेला पाकर आरोपी दोस्त ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर उसे शिकार बनाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 26 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी युवती से मिलने-जुलने लगा। आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी से मिलने पर युवती को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। और भी शादी का झांसा देकर कई बार युवती को शिकार बनाया। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।