जयपुर। जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनका त्वरित समाधान करवाने के मंच 'दैनिक भास्कर' के 'भास्कर समाधान' पर आज फिर शहर के कई कोनों से बुनियादी अव्यवस्थाओं के मामले सामने आए। एक तरफ जहां गोनेर रोड के लूनियावास में जर्जर सड़कों और सीवर के अभाव और आमेर रोड की अटल सेवा केंद्र कॉलोनी में बिना पानी सप्लाई के आ रहे भारी-भरकम बिलों ने जलदाय विभाग की लापरवाही को उजागर किया है, वहीं दूसरी ओर मालवीय नगर सेक्टर-9 में अवैध पार्किंग और जगतपुरा के जगदीश विहार में बंद पड़ी रोड लाइटों ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर रखा है। लेकिन, इस निराशा के बीच 'भास्कर समाधान' की ताकत का बड़ा असर भी देखने को मिला है। बनी पार्क की इंद्रा कॉलोनी में राजस्थान पुलिस अकादमी के पास लंबे समय से क्षतिग्रस्त मोड़ को खबर लगते ही विभाग ने दुरुस्त कर दिया। वहीं, करणी विहार के वर्धमान नगर-ए में पिछले 1 महीने से 200 फीट बाईपास पर पसरे अंधेरे को दूर करने के लिए निवर्तमान पार्षद पीयूष किराडू ने तुरंत मोर्चा संभाला। उनके इस एक्शन और तत्परता से बंद लाइटें फिर से जगमगा उठीं है। भास्कर समाधान आगे भी जनता की आवाज बनकर प्रशासन को जगाने का काम जारी रखेगा। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) असुविधाओं और जलभराव का संकट
गोनेर रोड के लूनियावास क्षेत्र से बिलाल फारूकी ने 'दैनिक भास्कर' के 'भास्कर समाधान' पर मुख्य सड़कों की स्थिति के बारे में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सड़कों पर गड्ढों की भरमार और मूलभूत नागरिक सुविधाओं जैसे व्यवस्थित नाली और सीवर लाइन का न होना यहाँ की स्थायी समस्या बन गया है। इस शिकायत के माध्यम से स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सुध लेने और इन समस्याओं का स्थाई समाधान करने की मांग की है।
विद्यार्थियों और कामकाजी वर्ग की बढ़ी मुश्किलें
जगतपुरा के नंदपुरी कॉलोनी स्थित जगदीश विहार के निवासी शुभम बैरवा ने क्षेत्र की एक गंभीर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। शुभम ने लिखा कि तारा मॉर्डन स्कूल के पास मुख्य मार्ग की रोड लाइटें पिछले 4 दिनों से लगातार बंद पड़ी हैं। इस तकनीकी खराबी या लापरवाही के कारण पूरी कॉलोनी और स्कूल के आस-पास के मुख्य रास्ते पर अंधेरा रहता है। स्थानीय निवासियों के जरिए कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
अवैध पार्किंग की समस्या पर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग
मालवीय नगर के सेक्टर 9 के रहने वाले रवि ने अपने घर के बाहर होने वाली अवैध पार्किंग की समस्या को पोस्ट कर बताया है। जिसके कारण उनके घर का मुख्य रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है और उन्हें अपने स्वयं के वाहन बाहर निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिना सोचे-समझे दूसरों के गेट के सामने गाड़ियां खड़ी करने की इस मनमानी से न केवल रोजमर्रा के कामों में परेशानी आ रही है, बल्कि किसी आपातकालीन स्थिति या मेडिकल इमरजेंसी के समय गाड़ी निकालना भी नामुमकिन हो जाता है, जो स्थानीय निवासियों के लिए भारी मानसिक तनाव और आए दिन होने वाले आपसी विवाद का कारण बन रहा है।
पानी के संकट से बेहाल जनजीवन
आमेर रोड की अटल सेवा केंद्र कॉलोनी के निवासी अनिल शर्मा ने 'भास्कर समाधान' के माध्यम से क्षेत्र में गहराते जल संकट के बारे में समस्या पोस्ट की है। अनिल शर्मा के अनुसार, पूरी कॉलोनी पिछले काफी समय से पानी की सुचारू सप्लाई न होने के कारण बूंद-बूंद पानी को तरस रही है और स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जलदाय विभाग जनता को पानी की आपूर्ति करवाने में तो पूरी तरह नाकाम रहा है, लेकिन बिना पानी दिए भी उपभोक्ताओं को हर महीने समय पर पानी के मोटे बिल जरूर भेजे जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में विभाग की इस तानाशाही और लापरवाही के खिलाफ भारी आक्रोश है।
लंबे समय से लंबित पड़ी सड़क का समाधान
बनी पार्क की इंद्रा कॉलोनी के निवासी राहुल ने क्षेत्र की एक लंबे समय से लंबित पड़ी सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। राहुल के अनुसार, कॉलोनी की मुख्य सड़क और विशेषकर गली के मोड़ (टर्न) पर रोड पूरी तरह से जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस मार्ग के पास ही राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) स्थित होने के कारण यहां पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षणार्थियों और आम जनता का चौबीसों घंटे भारी आवागमन लगा रहता है, जिससे इस खराब मोड़ के कारण राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या के पोस्ट होते ही संबंधित विभाग ने मामले की गंभीरता को समझा और त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क का सुदृढ़ीकरण और पैचवर्क करवाकर इस समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया है।
1 महीने से बंद पड़ी रोड लाइट हुई ठीक
करणी विहार के वर्धमान नगर ए (मेन रोड) के निवासी देवराज गुर्जर ने 'दैनिक भास्कर' के 'भास्कर समाधान' पर रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। 200 फीट बाईपास के पास मुख्य मार्ग की रोड लाइटें पिछले करीब 1 महीने से लगातार बंद पड़ी थीं, जिसके कारण पूरी सड़क और आस-पास का इलाका रात के समय घने अंधेरे में डूबा रहता था। इस अंधेरे की वजह से स्थानीय निवासियों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा था। राहत की बात यह है कि 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या के पोस्ट होते ही निवर्तमान पार्षद ने तुरंत एक्शन लेकर बंद पड़ी रोड लाइटों को ठीक करवाकर इस समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया है।
पीयूष किराडू बने आज 'पब्लिक के स्टार'
करणी विहार के वर्धमान नगर ए (मेन रोड) के रहने वाले देवराज गुर्जर ने रोड लाइट की समस्या को उजागर किया था। देवराज ने बताया था कि 200 फीट बाईपास के पास मुख्य मार्ग की रोड लाइटें पिछले करीब 1 महीने से लगातार बंद पड़ी थीं, जिसके कारण पूरी सड़क और आस-पास में अंधेरा हो रहा था। समस्या पोस्ट होने के बाद निवर्तमान पार्षद पीयूष किराडू ने तुरंत संज्ञान लिया और अपने स्तर पर तत्परता दिखाते हुए बंद पड़ी रोड लाइटों को दुरुस्त करवाकर इस समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया है। जिसके बाद पीयूष किराडू आज जनता के बीच 'पब्लिक के स्टार' बनकर उभरे हैं।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट में हल:निगम की एक्सईएन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, पार्क, सड़कें बदहाल, बेसहारा पशु और नियमित सफाई बड़ी समस्या 2.भास्कर समाधान: पेड़ की समस्या का हुआ समाधान:सीवर, बदहाल सड़कें और आवारा पशुओं से लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी कई इलाकों में इंतजार 3.जयपुर में निगम उपायुक्त बनीं 'स्टार ऑफिसर':वैशाली नगर में जानलेवा टूटा ढक्कन बदला, एक महीने से खुला सीवर चैंबर दुरुस्त 4. दादी का फाटक अंडरपास बना तालाब:कनक विहार में अंधेरे का संकट; पार्षद ने दूर की वार्ड की दिक्कतें 5.जयपुर में जनता की आवाज बनीं सुर्खियां:उपायुक्त सुनील बैरवा ने कराया गड्ढे का समाधान, आदर्श नगर में 1 महीने से अटका काम हुआ पूरा 6.जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में उफनता सीवर:जवाहर नगर में सालों से कीचड़, लाल डूंगरी के पास जर्जर श्मशान घाट और गांधी नगर में सड़क टूटी 7.जनसमस्याओं की सुनवाई से समाधान तक:जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ बना जनता की आवाज, मनोज मुदगल को मिला ‘पब्लिक का स्टार’ का सम्मान 8.जयपुर में माविका चौराहे पर चमकी सड़कें:खातीपुरा में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, सांगानेर की कॉलोनी में मुख्य रोड ऊंची और गलियां नीची होने से जलभराव 9.हनुमान वाटिका में 1 साल से टूटी रोड:मानसरोवर में बीच सड़क पर गैस पाइपलाइन का टैंक, पानी के संकट पर पार्षद शिव सोनी ने लिया एक्शन 10.कचरा, जलभराव और टूटी सड़कें बनी बड़ी समस्या:‘भास्कर समाधान’ पर उठी नागरिकों की आवाज, बनी पार्क और सांगानेर में हुआ समाधान