जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… वैशाली नगर: चैम्बर का मेनहोल बना समस्या वैशाली नगर के ए ब्लॉक से संदीप ने अपने प्लॉट के कॉर्नर पर खुले चैम्बर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ हर समय हादसे का डर बना रहता है। इसका समाधान करवाएं। कालवाड़ रोड: रास्ते पर जलभराव, आना–जाना दूभर कालवाड़ रोड के गोविन्द एनक्लेव, गणपति नगर से बिमल कुमार ने कच्चे रास्ते, जलभराव और गड़ढों भरे सफर से निजात दिलाने के लिए पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि निकास न होने के कारण पानी भरता है और सड़क टूट चुकी है। प्रताप नगर: गहरे गड्‌ढे के कारण हो रहे एक्सीडेंट हल्दी घाटी मार्ग, प्रताप नगर के सेक्टर 82 से मनोज कुमावत ने गहरे गड्‌ढे की शिकायम पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हल्दी घाटी गेट पर तीन महीने से ये गहरा गड्‌ढा बना हुआ है। इसकी वजह से आए दिन कोई न कोई एक्सीडेंट हो रहा है। समाधान करें। घाटगेट: तीन पोल पर लाइट बंद, अंधेरे से परेशानी एमआई रोड, संजय बाजार, घाटगेट से मोहम्मद आजाद ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि मिनर्वा सिनेमा के सामने लगी रोड लाइट करीब दो महीने से बंद है। तीन पोल पर भी लाइट नहीं है। इसके कारण हेरिटेज सिटी के इस हिस्से में अंधेरा रहता है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… किंग्स रोड: पोस्ट के बाद हो गई साफ–सफाई शहर के राधा गोविन्द मार्ग, रवि शांति नगर से नमिता ने सड़क पर कचरा पड़ा होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि किंग्स रोड, पद्मावती कॉलोनी में सड़क पर हर जगह कचरा पड़ा हुआ है। पोस्ट होने के बाद निगम ने साफ–सफाई करवाकर इस समस्या का समाधान करवा दिया। बजाज नगर: पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार' ‘भास्कर समाधान’ पर बजाज नगर से महेश वर्मा ने सड़क किनारे कचरे का ढेर लगे होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि महावीर उद्यान और इसके आसपास के एरिया में न तो नियमित सफाई होती है न ही कचरा ही उठाया जाता है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 79 के पार्षद प्रवीण कुमार ने निगम के निगमकर्मियों की टीम से सफाई करवा कर कचरे का निस्तारण करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 2.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 3.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 4.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 5. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 6.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 7.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 9.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 10.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी