जयपुर में रोड एक्सीडेंट में सेल्स टैक्स अफसर की मौत हो गई। हादसा बजाज नगर थाना क्षेत्र में एजी कॉलोनी स्थित मोड़ पर बुधवार दोपहर 3:30 बजे हुआ। हादसे में झोटवाड़ा के भौमिया नगर निवासी अनिल चौधरी (35) की मौत हो गई। सेल्स टैक्स अफसर अनिल चौधरी बाइक से झालाना स्थित ऑफिस से सी-स्कीम के दूसरे ऑफिस जा रहे थे। तभी बजाज नगर इलाके में एक मोड़ से निकली एक कार में ओवर स्पीड बाइक जा घुसी। इससे कार में ड्राइवर की तरह का गेट पिचक गया। एक्सीडेंट (ईस्ट) थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घायल होने पर अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने किया मृत घोषित हेड कॉन्स्टेबल सरदार सिंह ने बताया- हादसे में झोटवाड़ा के भौमिया नगर निवासी अनिल चौधरी (35) की मौत हो गई। वे सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट में सहायक सेल्स टैक्स अधिकारी पद पर थे। दोपहर को वे झालाना स्थित ऑफिस से स्टेच्यू सर्किल स्थित दूसरे ऑफिस के लिए पावर बाइक पर जा रहे थे। बजाज नगर में एजी कॉलोनी स्थित एक मोड़ से अचानक निकली कार में ओवर स्पीड होने के कारण बाइक सहित जा घुसे। बाइक सहित अनिल चौधरी कार के गेट में घुस गए। इससे अनिल लहूलुहान हो गए। वहीं कार का ड्राइवर की तरफ का गेट पिचक गया। बजाज नगर थाना पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार (नंबर HR51 CH 7026) को जब्त कर ड्राइवर दीपक शर्मा को राउंडअप किया है।