जयपुर सेशन कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।ऑफिशियल ई-मेल पर धमकी भरा मेल आने पर कोर्ट की ओर से पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। टीमों ने अलग-अलग जगहों पर सर्च किया। हालांकि टीमों को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली हैं। पुलिस ने बताया- कोर्ट को आज दोपहर में मेल मिली। मेल मिलने पर कोर्ट ने पुलिस कंट्रोल रूम और सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी टीमों को मौके पर बुलाया गया और लोगों को परिसर से दूर रहने की हिदायत देते हुए सर्च शुरू किया। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..