जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एक व्यक्ति के अंडकोष(टेस्टिकल्स) से बड़ी गांठ निकाली गई। ऑपरेशन जनरल सर्जरी के डॉक्टरों की टीम ने किया और मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। डॉक्टर्स का दावा है कि अंडकोष से पहली बार इतनी बड़ी एपिडिडिमल सिस्ट (अंडकोष से निकलने वाली गांठ) निकालने की सर्जरी हुई है। इसे डॉक्टरों ने गिनिज वर्ल्ड बुक में दर्ज करवाने के लिए भी भिजवाया है। सर्जरी विभाग की अध्यक्ष डॉ. ऋचा जैन ने बताया कि दौसा निवासी जंगली राम मीणा (62) पिछले 5 साल से अंडकोष की गांठ से पीड़ित था। इतनी बड़ी गांठ का ऑपरेशन करने के लिए दूसरे कई हॉस्पिटलों में डॉक्टरों ने मना कर दिया। 7 अक्टूबर को हुआ था ऑपरेशन इसके बाद मरीज ने एसएमएस ओपीडी में सर्जरी टीम को दिखाया। यहां डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. मो. साहिद, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. आशीष भारद्वाज ने मरीज की तमाम जांचें करवाकर गांठ को एग्जामिन किया। रिपोर्ट में पता चला कि गांठ का साइज करीब 153x140x80MM है। इसके बाद टीम ने मरीज का 7 अक्टूबर को ऑपरेशन कर गांठ निकाली। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए आवेदन जनरल सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि 153x140x80MM साइज की गांठ को देखते हुए हमारी टीम ने इस ऑपरेशन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाने के लिए भेजा है। मरीज को एक सप्ताह ऑब्जर्वेशन में रखा डॉक्टर नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मरीज को एक सप्ताह ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई। उसे दो बार रुटीन चैकअप के लिए बुलाया और कंडीशन को देखा। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. कंचन चौहान, डॉ. सुनील चौहान और नर्सिंग स्टाफ कमलेश, हिम्मत सिंह का सहयोग रहा। --------- ये खबर भी पढ़िए… SMS हॉस्पिटल में मरीज के हार्ट की एक साथ 3-सर्जरी:लिवर, किडनी और आंत में 45 मिनट तक खून की सप्लाई रोकी; डॉक्टर्स बोले-देश में पहला केस जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में मरीज की हार्ट से संबंधित तीन सर्जरी एक साथ हुईं। सर्जरी के दौरान मरीज को 6 यूनिट ब्लड भी चढ़ाना पड़ा। (पढ़िए पूरी खबर)