जयपुर के अलग-अलग इलाकों में सड़क और नालियों की समस्या से लोग परेशान हैं। कहीं सड़क नहीं बनी है, तो कहीं नालियों की सफाई नहीं होने से परेशानी हो रही है। खाली प्लॉट में कचरा जमा होने से गंदगी फैल रही है, वहीं खुले बिजली बॉक्स से हादसे का खतरा बना हुआ है। लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, लंबे समय से पेयजल सप्लाई नहीं होने की समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' सोडाला से प्रीतम चंद ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में काफी दिनों से सफाई नहीं हुई है। इसके कारण आसपास गंदगी बढ़ गई थी और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद पार्षद प्रतिभा शर्मा ने इसका समाधान करवाया। सफाई होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए पार्षद प्रतिभा शर्मा को आज की 'पब्लिक की स्टार' चुना गया। पेयजल सप्लाई की समस्या का हुआ समाधान महावीर कॉलोनी, करतारपुरा से राकेश शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में कई महीनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इसके कारण स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। पेयजल की समस्या दूर होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... सड़क नहीं बनी, नालियों की सफाई भी नहीं हो रही विश्वकर्मा कॉलोनी, शास्त्री नगर से सुरेंद्र मिर्धा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क नहीं बनी है। इसके साथ ही नालियों की सफाई भी नहीं हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन और सफाई से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण करवाने और नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है। खाली प्लॉट में कचरे से फैल रही गंदगी देवी चिरंजीवी कॉलोनी, गोपालपुरा से आशीष ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में खाली प्लॉट में कचरा जमा होने से गंदगी फैल रही है। प्लॉट की सफाई नहीं होने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट से कचरा हटवाकर सफाई करवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में गंदगी की समस्या दूर हो सके। खाली प्लॉट में कचरे का ढेर, सफाई की जरूरत किसन बाग, नया खेड़ा से यश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में खाली प्लॉट में कचरे का ढेर जमा है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से कचरा हटवाकर प्लॉट की सफाई करवाने की मांग की है, ताकि आसपास का वातावरण साफ रह सके। 10 दिन से बिजली का बॉक्स खुला, हादसे का खतरा गोपालपुरा बाइपास, गंगा-जमुना चौराहे से मोहन सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से बिजली का बॉक्स खुला पड़ा है। खुले बॉक्स के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को जल्द बॉक्स बंद करवाकर उसे सुरक्षित करने की जरूरत है। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं आज 'पब्लिक की स्टार':सोडाला में सीवरेज की समस्या से मिली राहत 2. ईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या से मिली राहत 3. कालवाड़ रोड पर गंदे पेयजल की समस्या हुई दूर:ट्रैफिक सिग्नल, कचरा, सीवरेज और बिजली के खंभों से जुड़ी समस्याएं शामिल 4. गोपी विहार में 10 दिन से खराब लाइट हुई ठीक:बिजली के खुले तार, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज लाइन से जुड़ी समस्याएं शामिल 5. 'भास्कर समाधान' से बदलाव:पार्षद शशि प्रकाश शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार', बंदरों की समस्या,अंडरपास की गंदगी हुई दूर 6.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 7.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 8.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 9.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 10. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी