जयपुर शहर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। कहीं गलियों में अंधेरा पसरा है, तो कहीं सड़कों की बदहाली लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। कई इलाकों में कचरे के ढेर और गंदी नालियां स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए जब लोगों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, तो कई मामलों में जिम्मेदार विभागों ने त्वरित कार्रवाई कर राहत पहुंचाई। आज भी शहर के अलग-अलग हिस्सों से स्ट्रीट लाइट, सड़क, कचरा और नाली सफाई जैसी समस्याएं सामने आईं। वहीं कुछ क्षेत्रों में समाधान होने से लोगों ने राहत की सांस ली। आमेर क्षेत्र में रोड लाइट की समस्या का त्वरित समाधान कराने वाली बिजली विभाग की JEN संगीता को लोगों ने आज की ‘पब्लिक की स्टार’ चुना। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।
सेक्टर 4 की गली में कई दिनों से अंधेरा विद्याधर नगर के सेक्टर 4 से राम कुमार ने समाधान सेगमेंट पर स्ट्रीट लाइट की समस्या साझा की। उन्होंने बताया कि पुलिस क्वार्टर्स के सामने कई दिनों से रोड लाइट बंद पड़ी है। रात के समय पूरी गली अंधेरे में डूबी रहती है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और सुरक्षा का भी खतरा बना रहता है। जगतपुरा में 7 साल से खराब पड़ी सड़क जगतपुरा के मनोहरपुरा से सचिन अग्रवाल ने बताया कि एनआरआई प्रोक्सिमो के सामने वाली सड़क पिछले 7 वर्षों से खराब हालत में पड़ी हुई है। सड़क पर गड्ढे और टूटी सतह के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोडाला में गंदगी का अंबार सोडाला के लक्ष्मी नगर से निशा कंवर ने बताया कि इलाके में लंबे समय से कचरा जमा है। गंदगी के कारण बदबू फैल रही है और आवारा जानवरों का जमावड़ा भी बढ़ गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है। इंदिरा बाजार में नाली की सफाई नहीं इंदिरा बाजार के पुलिस क्वार्टर्स के पास रहने वाले सोनू ने बताया कि नारमल चौकी के सामने बनी नाली पिछले करीब एक महीने से साफ नहीं हुई है। नाली में गंदगी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और आसपास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। झोटवाड़ा में पार्क की लाइट हुई ठीक झोटवाड़ा के रामनेश पुरी इलाके से संजय शर्मा ने पार्क की लाइट खराब होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि काफी समय से पार्क अंधेरे में था, जिससे लोगों को टहलने और बच्चों को खेलने में दिक्कत हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए पार्क की लाइट ठीक करवा दी, जिससे लोगों को राहत मिली। आमेर में रोड लाइट की समस्या का समाधान आमेर के मोमिन मोहल्ले से विकास सैनी ने दिल्ली हाईवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की समस्या उठाई थी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से रोड लाइट बंद होने के कारण रात में अंधेरा रहता था और दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद बिजली विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और रोड लाइट को दुरुस्त करवा दिया। आज की पब्लिक की स्टार बनीं JEN संगीता आमेर के मोमिन मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान में बिजली विभाग की JEN संगीता ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करवाई और बंद पड़ी रोड लाइट को ठीक करवा दिया। इससे लोगों को अंधेरे से राहत मिली और क्षेत्र में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई। स्थानीय लोगों ने उनकी तत्परता और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए उन्हें आज की ‘पब्लिक की स्टार’ चुना। भास्कर समाधान के जरिए एक बार फिर यह साबित हुआ कि जनता की आवाज जब सही मंच तक पहुंचती है, तो समाधान भी तेजी से सामने आता है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में भास्कर समाधान का बड़ा असर:जनता को मूलभूत समस्याओं से मिली राहत, मनोज मुदगल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 2.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता परेशान:अंधेरा, गंदगी और जाम सीवर के बीच कई इलाकों में हुआ समाधान, संदीप मीणा बने आज के पब्लिक के स्टार 3.जयपुर में जलभराव, खुले सीवर से हादसे का खतरा:भास्कर समाधान पर शिकायतों का हुआ समाधान, संगीता बनीं आज की ‘पब्लिक के स्टार’ 4.जयपुर में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से जनता परेशान:पावर हाउस रोड का खतरनाक पोल ठीक; संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.जयपुर में सीवर समस्या से आम जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद कई इलाकों में राहत; दशरथ सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.भास्कर समाधान का असर, महीनों से खराब लाइट हुई ठीक:कई इलाकों में सड़क, सफाई और सुविधाओं पर शुरू हुआ सुधार; जनता को मिली राहत 7.जयपुर में कचरा-सीवर की समस्या बरकरार:भास्कर समाधान का असर, आमेर-चांदपोल में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त; JEN संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान का असर, 7 दिन से बंद लाइट ऑन:शिकायतों के बाद कई इलाकों में शुरू हुआ सुधार; संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 9.भास्कर समाधान का असर: टूटी सड़क हुई ठीक:अधूरे कामों के बीच कई जगह शुरू हुआ सुधार; मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.जयपुर के सेक्टर-16 में बह रहा सीवर का पानी:तुलसी नगर में धंसा चैंबर बना खतरा, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक स्टार’