जयपुर के हवामहल के सामने रील शूट करने पहुंचे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को कार ने टक्कर मार दी। ड्राइवर ने रिवर्स में कार दौड़ाते हुए बाइक सवार स्टूडेंट्स को कुचलने की कोशिश की। इसके बाद फरार हो गया। घटना 3 मई रात करीब डेढ़ बजे की है। हादसे का सीसीटीवी आज सामने आया है। छात्रों का आरोप है कि माणकचौक थाना पुलिस ने न उनकी बात सुनी, न कोई हेल्प की। पहले देखिए- घटना के 3 PHOTOS… एक स्टूडेंट घायल, घसीटने का भी आरोप पुलिस के अनुसार ये चारों स्टूडेंट्स एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के हैं। इनमें एक महिला एंकर (छात्रा), एक अन्य छात्रा के साथ दो साथी छात्र थे। कार की टक्कर से बाइक पर बैठी छात्रा घायल हुई। घायल छात्रा के साथी ने बताया टक्कार मारने वाली कार टैक्सी नंबर की स्विफ्ट डिजायर थी। इसमें ड्राइवर के अलावा चार लोग और थे। स्टूडेंट का दावा है कि कार के साथ घायल स्टूडेंट कुछ मीटर तक घिसटती भी चली गई। दो दिन भी कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी वहीं, घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर स्टूडेंट्स ने नाराजगी जताई। छात्रा ने कहा- पुलिस हमारी हेल्प नहीं कर रही। घायल छात्रा का मेडिकल नहीं करवाया गया। सीसीटीवी भी दुकानदारों से हमने ही लिए। हिट एंड रन केस में राजस्थान चौथे नंबर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले चार साल (2020-2024) में 3.15 लाख से ज्यादा हिट एंड रन मामले दर्ज हुए हैं। इनमें हर पांचवां मामला अकेले मध्यप्रदेश से है। जो 60,036 केस के साथ देश में पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र (38,263) दूसरे, उत्तर प्रदेश (38,254) तीसरे और राजस्थान 24,259 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है। …. ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में थार ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, VIDEO:20-25 फीट दूरी तक घसीटा; गाड़ी के पहले भी ओवर स्पीड के हो चुके चालान 5 मई को जयपुर शहर में एक थार सवार ने स्कूटर सवार महिला को कुचल दिया था। महिला गाड़ी समेत 20–25 फीट तक घसीटती गई। घटना शहर के मानसरोवर इलाके की है। पूरी खबर पढ़िए…