पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने जयपुर जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें दूदू विधानसभा क्षेत्र के दूदू, मौजमाबाद और फागी पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले वार्ड 22 से 29 तक के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर को मिला टिकट पार्टी ने वर्तमान जयपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर को वार्ड 22 (ओबीसी) से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, दूदू की पूर्व प्रधान संतोष कड़वा को वार्ड 26 (सामान्य महिला) से टिकट दिया गया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोहर लाल बैरवा वार्ड 24 (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने वार्ड 23 (एससी महिला) से रामप्यारी, वार्ड 25 (सामान्य महिला) से ललिता देवी और वार्ड 27 (एससी महिला) से बीना को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा वार्ड 28 (सामान्य) से राम सिंह चांदावास और वार्ड 29 (एससी) से कंजोड़ मल बैरवा को टिकट दिया गया है। वार्डवार प्रत्याशियों की सूची