जैसलमेर के आर्मी कैंट एरिया में दो मंजिला सरकारी क्वार्टर की बाथरूम खिड़की पर करीब 6 फीट लंबा कोबरा सांप मिला। सुबह करीब 6 से 7 बजे एक आर्मी जवान बाथरूम में पहुंचा तो उसकी नजर खिड़की पर छिपे सांप पर पड़ी। खिड़की के पास चिड़िया का घोंसला था। बताया गया कि सांप अंडे खाने के लिए पाइप के सहारे दूसरी मंजिल तक पहुंचा था। सूचना पर स्नेक कैचर साहिल खान मौके पर पहुंचे और 5 मिनट में सांप का रेस्क्यू कर उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। चिड़िया के अंडे खाने दूसरी मंजिल तक पहुंचा कोबरा जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 से 7 बजे एक आर्मी जवान रोज की तरह बाथरूम में गया था। इसी दौरान उसकी नजर खिड़की के पास छिपे करीब 6 फीट लंबे कोबरा पर पड़ी। खिड़की के पास चिड़ियों का घोंसला था। बताया गया कि सांप घोंसले में रखे अंडे खाने के लिए पाइप के सहारे चढ़कर दूसरी मंजिल तक पहुंच गया था। आर्मी कैंट के रिहायशी इलाके में जहरीला सांप मिलने की सूचना के बाद एहतियात के तौर पर स्नेक कैचर साहिल खान को बुलाया गया। 5 मिनट में किया कोबरा का रेस्क्यू सूचना मिलते ही साहिल खान आर्मी कैंट परिसर पहुंचे। उन्होंने सावधानी से रेस्क्यू शुरू किया और करीब 5 मिनट में 6 फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित तरीके से काबू कर लिया। सांप के मिलने से क्वार्टर में रहने वाले जवान और अन्य लोग सतर्क हो गए थे। रेस्क्यू बॉक्स में रखकर जंगल में छोड़ा सांप को काबू करने के बाद साहिल खान ने उसे रेस्क्यू बॉक्स में रखा। इसके बाद कैंट की आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। कोबरा के रेस्क्यू के बाद जवानों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिनों ठंड या भोजन की तलाश में सांप रिहायशी इलाकों की तरफ आ सकते हैं। समय पर सूचना मिलने और सुरक्षित रेस्क्यू से इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ।