पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जैसलमेर जिले में संदिग्ध भूमि सौदों और अवैध फंडिंग की जांच तेज हो गई है। इनकम टैक्स (आयकर) विभाग की 8 सदस्यीय टीम ने उप रजिस्ट्रार कार्यालय में रेड की। टीम ने साल 2024-25 की 700 से 800 जमीनों की रजिस्ट्रियों की जांच कर शुरुआती तौर पर 50 संदिग्ध फाइलें जब्त की हैं। अब उनकी जांच की जा रही है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 मई को बीकानेर दौरे पर आए थे। तब उन्होंने बॉर्डर एरिया में अवैध निर्माण, ब्लैक मनी और संदिग्ध फंडिंग की जांच के निर्देश दिए थे। इसी के तहत इनकम टैक्स विभाग ने मंगलवार को उप रजिस्ट्रार कार्यालय में जांच शुरू की। यह कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही, जिसमें साल 2025-26 की रजिस्ट्रियों की स्क्रूटनी की जा रही है। चार जिलों के इनकम टैक्स अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी जांच की जिम्मेदारी इनकम टैक्स विभाग के 'आसूचना एवं अपराध अन्वेषण' (Intelligence and Criminal Investigation) विंग को दी गई है। श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर के आयकर अधिकारियों (ITO) को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध रजिस्ट्रियों और लेन-देन पर नजर रखने का जिम्मा सौंपा गया है। ताकि कानूनी और तकनीकी रूप से मजबूत जांच की जा सके। नकद में जमीन सौदों और उप रजिस्ट्रार कार्यालय की भी जांच आयकर नियमों के अनुसार, 2 लाख रुपए से ज्यादा नकद राशि में होने वाली किसी भी जमीन की रजिस्ट्री की सूचना उप रजिस्ट्रार कार्यालय को इनकम टैक्स विभाग को देना जरूरी होता है। जैसलमेर में जांच टीम यह भी देख रही है कि इस नियम का पालन हुआ या नहीं। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं नियमों की अनदेखी कर बड़े नकद लेन-देन तो नहीं छुपाए गए। बाड़मेर के बाद जैसलमेर में कार्रवाई बॉर्डर एरिया में यह अभियान पहले भी चल चुका है। करीब दो सप्ताह पहले बाड़मेर में उदयपुर और बाड़मेर की संयुक्त इनकम टैक्स टीम ने इसी तरह की जांच की थी। अब जैसलमेर में हुई कार्रवाई से प्रॉपर्टी बाजार और संदिग्ध फंडिंग से जुड़े लोगों में हड़कंप है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। … संबंधित ये खबर भी पढ़ें … श्रीगंगानगर में इनकम टैक्स की छापेमारी:दो साल की रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर की जांच शुरू, 9 लोगों की टीम पहुंची श्रीगंगानगर में आयकर विभाग की इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन विंग ने रियल एस्टेट कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी शुरू की है। पूरी खबर पढ़िए अमित शाह बोले- बॉर्डर पर लगेंगे एंटी ड्रोन सिस्टम: राजस्थान में सांचू पोस्ट से पाकिस्तानियों को पीठ दिखाकर भागना पड़ा था, बॉर्डर पर किया नाश्ता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सांचू पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान प्रहरी सम्मेलन में कहा- मैं ऐतिहासिक चौकी सांचू पर आया हूं। पूरी खबर पढ़िए BSF-IB ने शुरू किया भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्पेशल सर्वे:अवैध कन्स्ट्रक्शन टूटेंगे, फंडिंग की होगी जांच; गृहमंत्री अमित शाह ने दिए थे निर्देश भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 15 किलोमीटर के दायरे में बने कंस्ट्रक्शन की जांच होगी। इसे लेकर BSF-IB ने स्पेशल सर्वे शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़िए