जैसलमेर में त्योहारों सीजन में जोगामाया कोटेक्स कॉटन मिल पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में सत्यापित बाट नहीं मिले। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर 12 से 14 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान में कपड़े, किराना और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच की जा रही है। विभाग ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने और सामान निर्धारित एमआरपी पर बेचने की हिदायत दी है। कई तरह के प्रतिष्ठानों की भी जांच विधिक माप विज्ञान अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया - विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा करना है, ताकि खरीदारी के समय किसी के साथ धोखाधड़ी न हो। अभियान के तहत कॉटन मिल के अलावा टेक्सटाइल व गारमेंट्स, किराना दुकानों, चमड़ा उद्योग और शहर के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी औचक जांच की गई। विभाग ने व्यापारियों और दुकानदारों को तय नियमों का पालन करने और सामान की बिक्री निर्धारित एमआरपी पर ही सुनिश्चित करने की हिदायत दी है। आगे भी जारी रहेगी जांच अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में शहर के छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठानों की गहन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।