जैसलमेर में बुधवार को 'वर्ल्ड अर्थ डे 2026' संकल्प के साथ मनाया गया। इस साल की थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, नगर परिषद और होटल सूर्यगढ़ ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल की। इस मौके पर प्रभात फेरी के जरिए जागरुकता जगाई गई, वहीं दूसरी तरफ होटल सूर्यगढ़ के स्टाफ ने स्वच्छता ड्राइव चलाकर करीब एक टन कचरा साफ कर मिसाल पेश की। पर्यावरण को बचाने के लिए सम रोड पर होटल सूर्यगढ़ और 'आई लव फाउंडेशन' ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। होटल स्टाफ और फाउंडेशन की टीम ने सूर्यगढ़ के सामने लगभग 1 किलोमीटर के एरिया में बिखरे कचरे को साफ किया। इस दौरान टीम ने 1,000 किलोग्राम (एक टन) सूखा कचरा कलेक्ट किया, जिसमें ज्यादातर प्लास्टिक, कांच की बोतलें और दूसरा वेस्ट मटेरियल शामिल था। इस दौरान टीम ने 1,000 किलोग्राम (एक टन) सूखा कचरा कलेक्ट किया, जिसमें ज्यादातर प्लास्टिक, कांच की बोतलें और दूसरा वेस्ट मटेरियल शामिल था। इस कोशिश ने टूरिस्ट्स और लोकल लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। अवेयरनेस रैली और प्रोग्राम्स की धूम इससे पहले सुबह, नगर परिषद और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने मिलकर एक प्रभात फेरी निकाली। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल के डायरेक्शन में आयोजित इस रैली को नगर परिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढ़ा ने गड़ीसर चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के मेन रास्तों से होते हुए हनुमान सर्किल तक पहुंची। रैली में विमेन एम्पावरमेंट के डिप्टी डायरेक्टर अशोक गोयल और स्पोर्ट्स ऑफिसर राकेश विश्नोई सहित भारी संख्या में स्टूडेंट्स और युवा शामिल हुए। स्टूडेंट्स ने लिया संकल्प, विनर्स हुए सम्मानित मोन्टेंसरी बाल निकेतन स्कूल में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा निबंध, पेंटिंग और स्पीच कॉम्पिटिशन आयोजित किए गए। 'एक पेड़ मां के नाम' कैंपेन के तहत प्लांटेशन (पौधारोपण) भी किया गया। एसीएफ दिलीप सिंह राठौड़ ने प्लास्टिक छोड़ने की अपील की, वहीं डीसीएफ कुमार शुभम ने अर्थ को अपना घर बताते हुए इसकी रक्षा पर जोर दिया। कॉम्पिटिशन में अच्छा परफॉर्म करने वाले स्टूडेंट्स को कमिश्नर ने सम्मानित किया। आखिर में सभी ने एनवायरमेंट को सेफ रखने का वादा किया।