दीपावली पर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से जोधपुर डिस्कॉम की ओर से विद्युत तंत्रों के रखरखाव और मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते आज शहर के अंबेडकर फीडर से जुड़े कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रखी जाएगी। डिस्कॉम के इस मेंटेनेंस कार्य का असर शहर के पुराने और रिहायशी इलाकों पर पड़ेगा। सहायक अभियंता खेताराम पंवार ने बताया- अंबेडकर फीडर के अंतर्गत आने वाले पटवा हवेली, कुम्हार पाड़ा, खत्री पाड़ा, जेठा पाड़ा, सांवल पाड़ा, भैया पाड़ा, सारदा पाड़ा, गंगना पाड़ा, राखेचा पाड़ा, सिंघवी पाड़ा, दलाल पाड़ा, अंबेडकर कॉलोनी और भार्गव मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। त्योहार से पहले व्यवस्था सुधारने की कवायद दीपावली के दौरान घरों और बाजारों में रोशनी, सजावट तथा विद्युत उपकरणों का उपयोग बढ़ जाता है। ऐसे में बिजली तंत्र पर अतिरिक्त भार रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से त्योहार से पहले विद्युत लाइनों और संबंधित तंत्रों के रखरखाव का कार्य करवाया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में मदद मिल सके। उपभोक्ता पहले निपटा लें जरूरी काम सुबह चार घंटे बिजली बंद रहने से घरेलू कामकाज, दुकानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे पानी की मोटर चलाने, बिजली से जुड़े जरूरी काम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर लें। बिजली बंद रहने के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था भी रखें। की ओर से जारी सूचना में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के निर्धारित समय की जानकारी दी गई है।