अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 140 करोड़ से चमके जैसलमेर रेलवे स्टेशन को एक और बड़ी सौगात मिली है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्टेशन की क्षमता बढ़ाने और भविष्य की जरूरतों के लिए 110.51 करोड़ के नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। रेलवे की गति शक्ति यूनिट इस काम को पूरा करेगी। इस नए प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म (नंबर 4 और 5), दो नई रनिंग लाइन, एक दूसरी पिट लाइन और सेकेंड एंट्री गेट बनाया जाएगा। पर्यटन सीजन में पर्यटकों की भारी भीड़ और ट्रेनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे रेल संचालन काफी आसान हो जाएगा। टूरिस्ट सीजन में भीड़ को देखते हुए लिया बड़ा फैसला जैसलमेर देश का एक बड़ा टूरिस्ट हब है। जहां सालभर भारी संख्या में देशी और विदेशी सैलानी आते हैं। खासकर विंटर और टूरिस्ट सीजन में ट्रेनों और यात्रियों का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। रेलवे ने इसी भविष्य की जरूरत को भांपते हुए इस विस्तार योजना का खाका तैयार किया है। 110.51 करोड़ की इस योजना के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद जैसलमेर स्टेशन पश्चिमी राजस्थान के सबसे आधुनिक और हाई-टेक स्टेशनों में शामिल हो जाएगा। इस परियोजना से सीमांत जैसलमेर रेलवे स्टेशन पश्चिमी राजस्थान के सबसे आधुनिक,उच्च क्षमता वाले और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशनों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यात्रियों और ट्रेनों को मिलेंगे ये बड़े फायदे जोधपुर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनुराग त्रिपाठी ने बताया- इस प्रोजेक्ट से स्टेशन की सूरत और काम करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। जानिए इस विस्तार से क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी: