जैसलमेर के रेलवे स्टेशन का नया और भव्य रूप अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। पंजाब के जालंधर में आयोजित एक बड़े समारोह के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनर्विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन का खूबसूरत चित्र स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया। यह खास पल जैसलमेर और पूरे उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए बड़े गौरव की बात बन गया। इस दौरान देशभर के 75 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण किया गया। इनमें जैसलमेर स्टेशन की नई वास्तुकला हर किसी के आकर्षण का केंद्र रही। स्वर्णनगरी की पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिकता का संगम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पूरी तरह से कायाकल्प कर दिया गया है। स्टेशन के नए स्वरूप को इस तरह तैयार किया गया है कि यहां कदम रखते ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को जैसलमेर की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक पीले पत्थरों की नक्काशीदार कला देखने को मिले। स्टेशन की नई इमारत अब किसी आलीशान महल जैसी नजर आती है। इसके साथ ही स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं। जैसे- जैसलमेर के पर्यटन को लगेंगे चार चांद जोधपुर रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार- प्रधानमंत्री को जैसलमेर स्टेशन की तस्वीर भेंट किया जाना इस ऐतिहासिक शहर के विकास को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी मान्यता है। इस पुनर्विकसित स्टेशन के बनने से जैसलमेर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इससे यहां के पर्यटन व्यवसाय को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। रेलवे अधिकारियों ने रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान जैसलमेर के विकास में जुटे हर कर्मचारी के लिए प्रेरणा है, जो यात्रियों के सफर को और शानदार बनाने में मदद करेगा।