पानी के टांके में गुरुवार सुबह कोबरा स्नेक मिलने से हड़कंप मच गया। मामला जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भागू गांव के सरकारी स्कूल का है। स्कूल खुलने के बाद जब पानी भरने के लिए टांके का ढक्कन खोला गया तो अंदर से कोबरा की फूंकार सुनाई दी। प्रधानाचार्य चनेसर खान चानिया ने इसकी सूचना स्नेक कैचर साहिल को दी। साहिल ने मौके पर पहुंचकर सावधानी से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। उसके बाद दूर जंगल में छोड़ दिया। कर्मचारी टांके के पास पहुंचे तो पता लगा प्रधानाचार्य चनेसर ख़ान ने बताया- स्कूल खुलने पर जैसे ही कर्मचारी टांके के पास गए, तो वहां हलचल महसूस हुई। अंदर झांककर देखने पर काला कोबरा सांप फुंकार मारता दिखा। गनीमत रही कि किसी बच्चे ने अकेले वहां जाकर टांका नहीं खोला, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ साहिल ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को बाहर निकाला। जिसके बाद स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। थार के इस रेतीले इलाके में कोबरा और रसेल वाइपर जैसे खतरनाक सांप पाए जाते हैं। इनसे बचाव के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना जरूरी है: सांप काटने पर घबराए नहीं, मेडिकल गाइडलाइंस का पालन करें: