जैसलमेर में झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। सुबह 11 बजे के बाद से ही सूरज के तेवर इतने तल्ख हो जाते हैं कि सड़कों पर आवाजाही नाममात्र की रह जाती है। दोपहर के समय शहर के मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है। स्थानीय लोग अब दोपहर के समय बाहर निकलने के बजाय घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 17 अप्रैल के लिए जैसलमेर में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दो दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे सूर्य की तपिश और बढ़ेगी और भीषण गर्मी बढ़ेगी। सड़कों पर पसरा सन्नाटा, घरों में कैद हुए लोग दोपहर के समय शहर के मुख्य बाजार जैसे गोपा चौक, हनुमान चौराहा और गड़ीसर रोड पर सन्नाटा पसरा रहता है। सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां रेतीली हवाएं चलती हैं, जो लू के थपेड़ों से शरीर को झुलसा रही हैं। स्थानीय लोग अब दोपहर के समय बाहर निकलने के बजाय घरों और दफ्तरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। येलो अलर्ट का मतलब और विशेषज्ञों की राय मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 17 अप्रैल से शुरू होने वाली हीट वेव पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 'येलो अलर्ट' का अर्थ है कि गर्मी का स्तर अब स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार व्यक्तियों के लिए यह मौसम चुनौतीपूर्ण है। आगामी 48 घंटों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।