उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर जोधपुर-फुलेरा रूट के डेगाना-गच्छीपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। इस वजह से जैसलमेर और सूरतगढ़ से जयपुर जाने वाली डेली रूटीन की ट्रेनों को सीकर होकर चलाया जाएगा। नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया- दो रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 12467 जैसलमेर-जयपुर ट्रेन 24 मई को जैसलमेर से रवाना होकर परिवर्तित रूट बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर होकर चलेगी। यह ट्रेन डायवर्टेड रूट में रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर व रींगस स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 19720, सूरतगढ़-जयपुर ट्रेन 24 मई को सूरतगढ़ से रवाना होकर परिवर्तित रूट बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर होकर चलेगी। डायवर्टेड रूट में यह ट्रेन रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर जंक्शन और रींगस जंक्शन पर स्टॉपेज करेगी।