जैसलमेर शहर में पीने के पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। अगले एक महीने तक हर मंगलवार को शहर में पानी नहीं आएगा। पीएचईडी डिपार्टमेंट की ओर से जारी आदेश के अनुसार मोहनगढ़ हेडवर्क्स पर अब हर सप्ताह शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन 22 मई 206 तक लिया जाएगा। इसके चलते शहर में प्रत्येक सोमवार को पानी सप्लाई में आंशिक कटौती होगी। जबकि हर मंगलवार को पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए विभाग अब एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए लिया गया फैसला विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना के तहत नहरबंदी की संभावनाओं को देखते हुए डिग्गी को फुल कैपेसिटी तक भरना जरूरी है। इसी स्टोरेज को मेंटेन करने के लिए मोहनगढ़ हेडवर्क्स से जुड़ी स्कीमों में कटौती करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही विभाग ने शहरवासियों से पानी बर्बाद नहीं करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि ऐसा किया तो एक्शन लिया जाएगा। यहां कर सकते है शिकायत विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ऐसे में यदि शहर के इलाकों में कोई पाइपलाइन टूटी है या कोई पानी की बर्बादी कर रहा है तो उसकी शिकायत कंट्रोल रूम नंबर 181 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा लोकल कंट्रोल रूम के नंबर 02992-252313 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।