जैसलमेर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे जैसलमेरवासियों को मंगलवार और बुधवार को चली ठंडी हवाओं ने बड़ी राहत दी। तापमान में गिरावट ने आमजन को तपिश से निजात दिलाई, लेकिन मौसम विभाग ने 2 अप्रैल से जिले में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों और ग्रामीणों के लिए यह मौसम बदलते हालात में चुनौती बन सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव, दिन और रात में अंतर 13 डिग्री मंगलवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे था। वहीं, रात के तापमान में गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने वातावरण को सुहावना बना दिया। इस बदलाव से गर्मी से राहत मिली, लेकिन अगले दिनों में तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। मौसम में जल्द दिखेगा करवट कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि बुधवार को धूप खिलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन यह स्थिरता लंबे समय तक नहीं टिकेगी। 2 अप्रैल से मौसम में फिर से बदलाव आएगा और जिले में बारिश व तेज हवाओं का असर महसूस होगा। इस बदलाव से तापमान में गिरावट भी आ सकती है। आमजन को राहत, किसानों को चिंता ठंडी हवाओं और बादलों ने शहरवासियों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव और येलो अलर्ट के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर फसलों और खेतों के लिए बारिश और तेज हवाओं का असर अहम रहेगा। विभाग ने आमजन और किसानों से सतर्क रहने और सुरक्षित उपाय अपनाने की सलाह दी है। प्रमुख आंकड़े एक नजर में