जालोर में शुक्रवार को एक भव्य शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। दो प्रमुख कार्यों शहीद भगत सिंह स्टेडियम और सुंदेलाव तालाब का शिलान्यास किया गया। यह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत हुआ। सौंदर्यकरण को बढ़ावा देने के लिए कुल 3.95 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। मुख्यअतिथि मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और अध्यक्षता जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी की। 50 प्रतिभाशाली युवाओं को तैयार कर रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया- सरकार 'राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' के तहत वर्ष 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए 50 प्रतिभाशाली युवाओं को तैयार कर रही है। इसके साथ ही 'खेलो राजस्थान' जैसी योजनाओं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियमों, सिंथेटिक ट्रैक, टर्फ फील्ड और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देकर राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा रहा है। जनहित के कार्य सरकार की प्राथमिकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विशिष्ट अतिथि जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रही है। वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। इन प्रमुख कार्यों का हुआ शिलान्यास नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया- दो प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया गया है। जिसमे शहीद भगत सिंह स्टेडियम और सुंदेलाव तालाब है। जिसमें शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए 80 लाख की लागत से नए इंडोर टेबल टेनिस और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। वहीं, सुदेलाव तालाब की स्वच्छता, सौंदर्यकरण और निकासी मार्ग के निर्माण पर 314.99 लाख खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।