जालोर में दूसरे चरण में 7 ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव होने हैं। इसे लेकर 750 से ज्यादा दावेदारों के नाम आए हैं। आने वाले दिनों में दावेदारों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। वहीं, कई ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुनने के लिए एक नाम पर सहमति बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। गांवों की चौपालों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जालोर में दूसरे चरण की पंचायत समितियां भीनमाल, जसवंतपुरा, सायला, आहोर, भाद्राजून, जालोर, उम्मेदाबाद हैं। दूसरे चरण का मतदान 30 अक्टूबर को होगा और इसी दिन रिजल्ट भी आएगा। पढ़िए- दावेदारों की लिस्ट