जालोर जिले में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है, जहां दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 29.8 डिग्री पहुंच गया, जिससे रात में भी राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग ने अगले 5 से 7 दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है, वहीं नगर परिषद ने शहर में टेंट और पानी की व्यवस्था शुरू की है। दिन के साथ रात में भी बढ़ी गर्मी जिले में सूरज की तेज गर्मी के साथ लू का असर लगातार बना हुआ है। अब हालात ऐसे हैं कि दिन के साथ रात में भी गर्म हवाओं के थपेड़े महसूस हो रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन इससे गर्मी और उमस में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। रात का पारा 29.8 डिग्री, बढ़ी बेचैनी सबसे ज्यादा असर न्यूनतम तापमान पर पड़ा है, जिसमें 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद रात का तापमान 29.8 डिग्री तक पहुंच गया है। इस वजह से देर रात तक लोगों को गर्मी और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों की गर्मी से रात में भी चल रही लू जालोर के आसपास के पहाड़ दिनभर तेज धूप से गर्म हो जाते हैं। इसी कारण रात के समय भी गर्म हवाएं चलती रहती हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक सप्ताह तक जिले में लू का असर बना रहेगा। राहत के लिए नगर परिषद ने किए इंतजाम भीषण गर्मी को देखते हुए जालोर नगर परिषद ने शहर में राहगीरों के लिए राहत की व्यवस्था की है। मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर छाया और पानी के इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग लू से बच सकें। इन 6 जगहों पर लगाए गए टेंट नगर परिषद द्वारा शहर के अस्पताल चौराहा, आहोर चौराहा, बिशनगढ़ रोड (सूनी नाका) और नया बस स्टैंड सहित कुल 6 जगहों पर टेंट लगाए गए हैं। इन स्थानों पर लोगों को छाया और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गर्मी में कुछ राहत मिल सके। इस तरह रहा पिछले पांच दिन का तापमान