जालोर में तिलक द्वार के अंदर रामदेवजी मंदिर रोड पर एक भूखंड पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। तपावास निवासी महावीर जैन ने जालोर एसपी को परिवाद सौंपकर आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी भूमि में दीवार का निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। तीन लोगों पर लगाया अतिक्रमण का आरोप महावीर जैन ने परिवाद में बताया- संबंधित भूमि उनके पिता स्व. कालीदास जैन के नाम की पट्टासूदा संपत्ति है। जिसका पट्टा मारवाड़ा गवर्नमेंट ऑर्डिनेंस-1921 के तहत जारी हुआ था। महावीर जैन का आरोप है कि पड़ोसी तुराब खान, मेहबूब खान और शेरू खान पुत्र मिसरू खान, निवासी जालोर, बिना किसी वैधानिक अधिकार के उनकी भूमि में प्रवेश कर नींव खोद रहे हैं। दीवार का निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। नगर पषिद से ली हुई है अनुमति प्रार्थी ने बताया- उन्होंने अपने भूखंड पर निर्माण के लिए नगर परिषद जालोर से विधिवत निर्माण अनुमति ली हुई है। उनका आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। महावीर जैन ने जालोर एसपी से मिल कर आरोपियों के खिलाफ अवैध अतिक्रमण, अनाधिकृत प्रवेश और कब्जे के प्रयास का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और उनकी भूमि पर हो रहे कथित अतिक्रमण को तत्काल रुकवाने की मांग की है।