जालोर में शुक्रवार को हवाई हमले से बचने की मॉक ड्रि,ल की गई। 2.30 बजे जैसे ही कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि रेस्टोरेंट पर हवाई हमला हुआ है, रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। ये मॉक ड्रिल शहर क विजय विहार रेस्टोरेंट में की गई। कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि इस हमले में 11 लोग घायल हो गए। इस पर सभी रेस्क्यू टीमों ने लोगों को बचाने का काम शुरू किया। रेस्टोरेंट में फंसे लोगों को रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यह मॉकड्रिल करीब 45 मिनट तक चली। सूचना मिलते ही अधिकारी पहुंचे मौके पर सूचना पर एडीएम राजेश मेवाड़ा, सीओ गौतम जैन सहित पुलिस, प्रशासन, चिकित्सा और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। इस दौरान मेडिकल टीम की ओर से अस्थाई मेडिकल सेंटर बनाया गया। यहां निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्था ठीक मिली। सुंधा माता रोप-वे पर भी की मॉक ड्रिल इधर, जसवंतपुरा के सुंधा पर्वत स्थित सुंधा माता मंदिर रोप-वे अटकने से 4 यात्रियों के फंसने की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां रोप वे को बंद करवाया और लोगों को रेस्क्यू कर नीचे उतारा। इस दौरान भीनमाल एडीएम ल डॉ. पूजा सक्सेना, एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार, जसवंतपुरा उपखण्ड अधिकारी प्रीति चक, उप पुलिस अधीक्षक भवानीसिंह इंदा, तहसीलदार नीरज कुमारी, बीसीएमओ डॉ. प्रशान्त सेन, जसवंतपुरा थानाधिकारी गुमानसिंह, ट्रस्ट के व्यवस्थापक जितेन्द्र सिंह व रोप-वे प्रबंधक प्रहलाद राय अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ और मेडिकल टीम मौजूद थी।