जालोर नगर परिषद के सभापति पद पर कांग्रेस के बंशीलाल माली 6 वोट से जीते हैं। उन्हें 23 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के जय​​सिंह को 17 वोट मिले हैं। जीत के बाद बंशीलाल माली ने कहा कि शहर की सफाई, सीवरेज में सुधार करना और सुंदेलाव तालाब की साफ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इससे पहले 40 वार्डों से निर्वाचित पार्षद नगर परिषद सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान​ किया। इस दौरान भाजपा के जयसिंह और कांग्रेस के बंशीलाल माली के बीच सीधा मुकाबला रहा। दोपहर 1 बजे परिणाम जारी हुआ। चुनाव को लेकर जालोर नगर परिषद के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सायला नगर पालिका में मोहनलाल बने अध्यक्ष सायला नगर पालिका में भाजपा के मोहनलाल नगर पालिका अध्यक्ष बने हैं। उन्हें 19 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस के भोलाराम को 6 वोट मिले। दोपहर 12:30 बजे भाजपा की जीत की घोषणा कर दी गई। नगर परिषद के बाहर भीड़ को देखते हुए पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए लोगों की भीड़ को हटाया। इसके बावजूद नगर परिषद के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। ठेला संचालकों को भी नगर परिषद के बाहर से हटाया जा रहा है। वार्ड-33 से निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी जयसिंह को पार्षद चुनाव में 419 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पवन दवे को 191 मतों से हराया था। वहीं, वार्ड-25 से निर्वाचित कांग्रेस प्रत्याशी बंशीलाल माली को 485 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दलपत सिंह को 160 मतों से हराया था। कल उपसभापति का चुनाव जालोर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए चुनाव मंगलवार, 22 सितंबर को होगा। सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता होने पर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके तत्काल बाद मतगणना की जाएगी।