जालोर में पिछले तीन दिनों से मानसून एक्टिव है। जिले में 24 घंटे में औसत 9.9 MM बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 35 MM बारिश आहोर में हुई, जबकि जालोर में 31 MM पानी बरसा। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी जिले में बारिश होने की संभावना जताई है। शहर में सोमवार शाम करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद रातभर रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। लगातार दूसरे दिन शाम को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मंगलवार सुबह मौसम साफ हो गया और धूप खिली रही। भीनमाल में 16 MM बारिश जिले में आहोर और जालोर के बाद भीनमाल में 16 MM बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि जिले के कुछ क्षेत्रों में अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है। बागोड़ा-भाद्राजून में शून्य, सांचौर-चितलवाना में भी कम बारिश बागोड़ा में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। सोमवार को बागोड़ा और भाद्राजून में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। सांचौर में 2 MM और चितलवाना में सिर्फ 1 MM बारिश दर्ज की गई। इन क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से लोगों को अभी भी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में बारिश का आंकड़ा