जालोर और जागनाथ रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे भगत की कोठी-चेन्नई एक्सप्रेस (20626) के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आते ही उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग पड़े रहे। हादसे के बाद ट्रेन करीब 50 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। सूचना मिलते ही जीआरपी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक से सिर और धड़ को हटाकर कब्जे में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। जीआरपी के गजेसिंह ने बताया कि युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान जालोर जिले के सेवड़ी गांव निवासी कृष्ण राम (40) पुत्र पीराराम देवासी के रूप में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कृष्ण राम हैदराबाद में हार्डवेयर का काम करता था। कुछ समय पहले वह अपने घर जालोर आया था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है। जालोर स्टेशन पार करते ही ट्रेन के आगे कूदा युवक ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे भगत की कोठी-चेन्नई एक्सप्रेस (20626) जालोर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। कुछ दूरी चलने के बाद बागरा स्टेशन से पहले एक युवक रेलवे ट्रैक के पास खड़ा था। ट्रेन नजदीक आते ही उसने अपना बैग ट्रैक के पास रखा और ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे में ट्रेन से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद करीब 50 मिनट बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मॉर्च्युरी में रखवाया शव पुलिस ने शव को जालोर जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद युवक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।