धौलपुर जिले में जारगा गांव में सोमवार को भव्य रामलीला महोत्सव की शुरुआत हुई। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के मकसद से यह आयोजन किया जा रहा है। रामलीला को लेकर ग्रामीणों और धर्मप्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और गणेश वंदना के साथ हुई। प्रमुख समाजसेवी अटलबिहारी गोयल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रामलीला का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसमें स्थानीय और बाहर से आए कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े अलग-अलग प्रसंगों का मंचन करेंगे। उम्मीद है कि रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचेंगे। नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा और धर्म का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में मदद मिलती है। आयोजन समिति ने रामलीला स्थल पर दर्शकों के बैठने, रोशनी और अन्य जरूरी इंतजाम किए हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है। समाजसेवी अटलबिहारी गोयल ने क्षेत्र के ग्रामीणों और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लें।