कस्बे के बावड़ी रोड पर सड़क किनारे उगी विलायती बबूल की झाड़ियों को पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी मशीन से हटाना शुरू कर दिया है। बड़ां बावड़ी से कोयला तक सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। ग्राम पंचायत कोयला ने इस बारे में पंचायत समिति बारां को पत्र लिखा था। इसके बाद पंचायत समिति बारां ने पीडब्ल्यूडी को सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए। मंगलवार को जेसीबी से झाड़ियां हटाने का काम शुरू किया गया है।