जयपुर विकास प्राधिकरण ने बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत बुधवार को सेंट्रल स्पाइन योजना में बड़ी कार्रवाई की। जेडीए की जोन-9 की टीम ने ग्रुप हाउसिंग प्लॉट संख्या एस-25 पर बनी व्यावसायिक संपत्तियों में से चार खाली फ्लैट कुर्क कर लिए। संबंधित फर्म मैसर्स गंगा सागर रियल एस्टेट प्रा. लि. पर 2 करोड़ 15 लाख 73 हजार 788 रुपए की लीज राशि बकाया है। इसके अलावा इस राशि पर देय ब्याज भी जमा नहीं कराया गया था। बकाया राशि की वसूली के लिए जेडीए ने यह कार्रवाई की। जेडीए की अतिरिक्त आयुक्त राजस्व प्रतिभा पारीक ने बताया- जोन-9 की राजस्व टीम ने बकाया लीज राशि जमा नहीं कराने पर संबंधित संपत्तियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। इसके तहत सेंट्रल स्पाइन योजना के प्लॉट संख्या एस-25 पर निर्मित हाउसिंग सोसायटी के ब्लॉक बी में स्थित खाली फ्लैट संख्या 304 और 403 तथा ब्लॉक सी के खाली फ्लैट संख्या 905 और 804 को कुर्क किया गया। इस तरह कुल चार खाली फ्लैटों पर कार्रवाई की गई है। राजस्व की वसूली के लिए अभियान बता दें कि जेडीए की ओर से बकाया राजस्व की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिन आवंटियों और फर्मो ने निर्धारित राशि जमा नहीं कराई है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।