झालावाड़ में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झालावाड़ शहर की खेजड़ी के बालाजी सेवा समिति द्वारा गुरुवार को कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ ने बताया कि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री खेजड़ी बालाजी की प्रतिमा का प्रातःकाल पंचामृत से विधि-विधान से अभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में स्थित महादेव मंदिर पर भी अभिषेक किया गया और बालाजी का विशेष श्रृंगार किया गया। दोपहर में, टीवी कलाकार हुमा जांगिड़ और उनकी मंडली ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया। इसमें उपस्थित भक्तजनों ने सुंदरकांड के पाठ का आनंद लिया और सुंदर प्रसंगों पर नृत्य भी किया। सुंदरकांड के बाद हनुमान चालीसा सहित अन्य स्तुतियां संगीतमय धुन के साथ प्रस्तुत की गईं। इसके उपरांत आरती कर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में पिछले आठ वर्षों से जन सहयोग से अखंड रामायण पाठ भी चल रहा है। इन धार्मिक कार्यक्रमों में कालूराम, ओम पाठक, प्रदीप कौशिक, ओम भारद्वाज, कमल सुमन, प्रमोद शर्मा, मंगल राठौर, चंचल केलवा, धियांशी जोशी, पंडित रमेश वैष्णव, करण सिंह राठौड़, विपुल गौड़, करण सिंह, मोहनजी सहित कई भक्तजनों ने भाग लिया। शहर के भक्तजनों ने बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के मंशापूर्ण बालाजी, राड़ी के बालाजी और कामखेड़ा बालाजी मंदिरों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संत पीपाजी के जन्मोत्सव पर बधाईयां गाई, शहर में निकाली भव्य शोभयात्रा झालावाड़ में पीपाजी जयन्ती महोत्सव में मंगलवार को पीपाजी का जन्मोत्सव पर पीपाजी व गौमाता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भक्तमाल का पाठ प्रारम्भ हुआ। बधाई गीत में ‘‘चलो-चलो भक्तो पीपाधाम झूमते नाचे गाएगें, आज आये है पीपाजी महाराज...’’ तथा ‘‘लाला जन्म सुनी आयो, रानी मैया दे दो बधाई....’’ सहित कई बधाई गीत गाये गए, इन पर भक्तजन भाव विभोर होकर नृत्य करने लगें। संत शिरोमणि पीपाजी की जयन्ती के अवसर पर गुरूवार को भव्य शोभायात्रा दोपहर बाद झिरी के महादेव पर श्रीपीपाजी महाराज व सीतासहचरी की पालकी को सजाया, इसके बाद संत पीपाजी महाराज व सीतासहचरी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना पीपाधाम के संत झंकारेश्वर त्यागी महाराज के साथ मौजूद साधु संतो ने की। शोभायात्रा बैण्ड बाजो के साथ रवाना हुई शोभयात्रा में भजन कीर्तन पर नाचते गाते झूमते भक्तजन चल रहे थे। पीपाजी महाराज की झांकी के साथ कई झांकियां शोभायात्रा में शामिल रही तथा यह भव्य शोभायात्रा झालावाड़ के प्रमुख मार्ग मंगलपुरा चौराहा से होकर पुराने स्टेट बैंक के सामने से होकर बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार होकर धोकड़े के बालाजी के सामने से होती हुई पीपाधाम पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा करके भक्तों ने स्वागत किया, ठण्डा पेयजल शोभायात्रा में चल रहे भक्तों में वितरित किया गया। शोभायात्रा में बाहर से आये साधु सन्तों सहित झालावाड़ शहर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के भक्तजनों व अन्य कई जिलो से आये भक्तजनों ने भी इस शोभयात्रा में भाग लेकर शोभायात्रा का भरपूर आनन्द लिया। शेभायात्रा के स्वागत के लिए शहर में केसरिया तोरण गेट बनाये। शोभायात्रा में शामिल बाहर से आये संतों का भी शहर में जगह-जगह उन्हें माला पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के पीपाधाम पहुंचने पर पूजा की गई प्रसाद चढ़ाया तथा आरती की। इसके बाद विशाल भण्डारे का शुभारम्भ हुआ, इसमें हजारो भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।