झालावाड़ में जिला प्रशासन और दिव्य ज्योति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन नशामुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नशामुक्ति जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को दिलीप सिंह झाला, प्रवीण कुमार, स्काउट कमिश्नर कृष्ण मोहन देवड़ा, एएनटीएफ के सुनील कुमार और दिलीप चौधरी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान गीत और प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से योग कराया गया। नशामुक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त रहने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में चतुर्भुज वर्मा, सत्यनारायण मेहरा, कुजबिहारी मीणा, वीरेन्द्र कुमार, भानू प्रकाश, अभिषेक कंजोलिया, शैतान सिंह, बिट्ठल प्रसाद, श्रीमती नीलम लोधा, मीना कुमारी, रजिया सुल्तान, मनीषा नागर एवं विष्णु सेन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ हुआ। निःशुल्क सामूहिक निकाह सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन सीरते मुस्तफा मददगार सोसायटी, हबीब नगर द्वारा 21 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक निकाह सम्मेलन 11 अक्टूबर (रविवार) को ईदगाह मैदान, झालावाड़ में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के तहत झालरापाटन रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सामने रजिस्ट्रेशन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। सोसायटी के सेक्रेट्री राजू, नायब सदर बल्ला और कैशियर मोनू ने यह जानकारी दी। रजिस्टर्ड सोसायटी के सदर हाजी अब्दुल हुसैन, सम्मेलन सदर अब्दुल बशीर खान तथा सम्मेलन इंतजामिया सदर मकसूद खान की देखरेख में सूफी इस्लामुद्दीन चिश्ती पीर साहब की सरपरस्ती में फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन का पोस्टर भी जारी किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों और पदाधिकारियों का साफा पहनाकर सम्मान किया गया और फूलमालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराया गया। उद्घाटन के अवसर पर झालावाड़, झालरापाटन सहित आसपास के क्षेत्रों से आए चार जोड़ों का सम्मेलन के लिए पंजीयन भी किया गया। इस अवसर पर सूफी इस्लामुद्दीन चिश्ती पीर साहब, मोहम्मद इमरान चिश्ती, जाफर हुसैन मास्टर, शफकत अली, लईक खान, आसिफ पठान, कलाम खान, अकबर अंजान, आदिल खान, मोहम्मद इस्माइल अंसारी, डॉ. रोशन अली, अकील अहमद मंसूरी, एडवोकेट सादिका अहमद, इरशाद अली, अब्दुल अजीज, रफीक बेग, सैय्यद इमरान अली सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सोसायटी के सदर हाजी अब्दुल हुसैन एवं सेक्रेट्री राजू भाई हबीब नगर ने रजिस्ट्रेशन कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।