चित्तौड़गढ़ जिला जेल में दूध की थैली में फोन मिला है। 2 दिन पहले यहां रिटायर्ड ASI के बेटे की हत्या करने वालों की पार्टी का वीडियो सामने आया था। इसमें बदमाश डांस करते और दाल-बाटी खाते नजर आ रहे हैं। ये फोन बी वार्ड की बैरक नंबर 8 और 9 के बीच बने आखिरी दो टॉयलेट्स के पास दीवार पर लगे लोहे के जाल के पास मिला। इसमें एक और पन्नी में लिपटा सिल्वर रंग का कैचौड़ा कंपनी का मोबाइल फोन और उसकी बैटरी रखी थी। जेल प्रशासन ने इसे सुरक्षा में चूक मानते हुए कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। जेल प्रहरी ने मोबाइल जब्त किया मौके पर मौजूद जेल प्रहरी सीताराम बैरवा ने मोबाइल को जब्त किया। इसके बाद मोबाइल की जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। जेल अधीक्षक की ओर से पूरे मामले की लिखित रिपोर्ट कोतवाली थाना पुलिस को भेजी गई। रिपोर्ट के आधार पर जेल प्रहरी वेदराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बरामद मोबाइल भी पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मोबाइल को मालखाने में जमा करवाया। इसके बाद राजस्थान कारागार अधिनियम, 2015 की धारा 42 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी जानकारी की भी जांच कर सकती है। दो दिन पहले सामने आए थे जेल के वीडियो दो दिन पहले जिला जेल के अंदर के तीन वीडियो सामने आए थे। इनमें अजयराज हत्याकांड के आरोपी जेल के अंदर बैठकर दावत करते और पार्टी जैसा माहौल बनाते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। आरोप लगाए गए थे कि कुछ कैदियों को जेल के अंदर विशेष सुविधाएं और वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। वीडियो के बाद मोबाइल मिलने से उठे सवाल वीडियो के बाद हुई तलाशी में जेल के अंदर मोबाइल फोन मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर एक और सवाल खड़ा करता है। प्रतिबंधित मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसे वहां किसने रखा, अब इसकी जांच की जाएगी। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाएंगी कि जेल की सुरक्षा में चूक कहां हुई और मोबाइल को जेल के अंदर पहुंचाने में किन लोगों की भूमिका रही। जेल में पार्टी के वीडियो से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें रिटायर्ड-ASI के बेटे के हत्यारों ने जेल में की पार्टी,VIDEO:डांस करने और एक साथ बैठकर दावत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला चित्तौड़गढ़ में रिटायर्ड ASI के बेटे अजयराज सिंह के हत्यारों का एक वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…