झालावाड़ में रजिस्टर्ड सीरते मुस्तफा मददगार सोसायटी, हबीब नगर द्वारा दूसरा निशुल्क मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन 11 अक्टूबर 2026 को झालावाड़ के ईदगाह मैदान में होगा, जिसमें 21 जोड़ों का सामूहिक निकाह संपन्न कराया जाएगा। इस संबंध में सोसायटी ने काजी बाबा की दरगाह पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के सदर हाजी अब्दुल हुसैन (केजीएन बोरवेल) और हाजी अब्दुल बशीर खान (मालवा ड्रिंकिंग वॉटर) ने की। सोसायटी के सचिव राजू भाई और नायब सदर बल्ला भाई ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए। आगामी बैठक में सम्मेलन की इंतजामिया कमेटी का गठन किया जाएगा, विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और रजिस्ट्रेशन कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा। बैठक में कैशियर मोनू भाई, अख्तर हुसैन, आरसीसी लाइक खान, मकसूद भाई (किराना स्टोर), आदिल खान, मास्टर रईस भाई, रेहान (इलेक्ट्रीशियन), आसिफ पठान, अकील मंसूरी, रईस भाई मिस्त्री, इमरान पेंटर, मुख्तार मंसूरी, साजिद रज़ा कादरी, शाकिर भाई मिस्त्री और आरिफ भाई सहित सोसायटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।