झालावाड़ में अभिभाषक परिषद ने शुक्रवार शाम अधिवक्ताओं को नववर्ष 2027 की डायरी बांटी। डायरी के साथ पानी की बोतल, मिठाई का पैकेट और पेन भी दिए गए। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष मुकेश शर्मा भाया और महासचिव सौम्य परिहार ने कार्यकारिणी के साथ डायरी का विमोचन किया। पूर्व अध्यक्ष धीरज सिंह झाला, बृजमोहन सोनी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, घनश्याम लाल गुर्जर और सुनील गुप्ता भी मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्षों और मौजूदा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से डायरी का विमोचन किया। इसके बाद अधिवक्ताओं को डायरी और उपहार दिए गए। परिषद ने अधिवक्ताओं को नववर्ष 2027 की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद व सफल भविष्य की कामना की।