झालावाड़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा बैरवा समाज छात्रावास परिसर में स्थापित की गई है। इसका निर्माण घुलमल बैरवा उर्फ अजय मालिया के आर्थिक सहयोग से हुआ है। प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि बरदी देवी और उनके पुत्र घुलमल (निवासी लालसोट, दौसा) ने किया। बैरवा समाज विकास समिति के जिलाध्यक्ष फूंदीलाल बैरवा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता हुकुमचंद मीणा ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भामाशाह बृजमोहन बैरवा, कन्हैयालाल बैरवा, दौसा निवासी हरिमोन बैरवा, रामभजन बैरवा, रामखिलाड़ी बैरवा, बूंदी निवासी शंभूदयाल, महेश और एस.सी.एस.टी.ओबीसी अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष साधुलाल मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि बरदी देवी और घुलमल बैरवा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। अध्यक्ष हुकुमचंद मीणा ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए छात्रावास निर्माण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि बृजमोहन बैरवा ने टीम भावना से कार्य करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय मंत्री बैरवा महासभा के छीतरलाल बैरवा, घांसीलाल और कोषाध्यक्ष बृजमोहन बैरवा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में हीरालाल बैरवा, कन्हैयालाल, श्यामलाल बैरवा, मनीष बैरवा, चिंटू बैरवा, रीना कुमारी, भूपेंद्र बैरवा, चेतराम, मांगीलाल, रामकिशन, कन्हैयालाल मेघवाल, अशोक, रामेश्वर, महेंद्र बैरवा, भूपेंद्र वर्मा, राकेश बैरवा सहित यादव समाज के कैलाशचंद यादव, मनोहरलाल रेगर, रामचंद्र, जितेंद्र, चंद्रप्रकाश, रामप्रताप, दानमल, हीरालाल हरिगढ़, दुलीचंद, राजेश कुमार, हंसराज (भीम आर्मी) और रामकल्याण बैरवा मेहंदड़ी जैसे कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मंच संचालन एडवोकेट प्रभूलाल ऐरवाल ने किया। बैरवा समाज विकास समिति के जिलाध्यक्ष फूंदीलाल बैरवा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।