झालावाड़ में भारत विकास परिषद की झाला रानी शाखा ने तीन महीने के निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। यह सम्मान समारोह संकल्प स्कूल में आयोजित हुआ। इसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना था। कार्यक्रम में पारिवारिक न्यायाधीश शिवानी जौहरी मुख्य अतिथि रहीं। राजपूत समाज के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह आमेठा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और पोस्टर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भी हुआ। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मीना कुमारी को एक सिलाई मशीन मुफ्त दी गई। झाला रानी शाखा की अध्यक्ष अर्चना मालपानी, कोषाध्यक्ष सुमन खंडेलवाल समेत कई सदस्य और प्रशिक्षित महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।