झालावाड़ में कोटा रोड पर नेशनल हाईवे-52 पर एक कार रेलिंग से टकरा गई। यह हादसा सोमवार रात में अचानक गोवंश के सामने आने से हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार घायल हो गया, जिसे तुरंत एसआरजी अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हरियाणा नंबर की यह कार कोटा से झालावाड़ आ रही थी, तभी सांसद कार्यालय के पास यह घटना हुई। नेशनल हाईवे-52 पर बेसहारा गोवंश के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। खासकर रात के समय पशु दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस मार्ग पर पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं, जिससे गोवंश के प्रबंधन की जरूरत बनी हुई है।