झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के हरनावदा निवासी 40 वर्षीय किसान तूफान सिंह पुत्र उदय सिंह की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को उस समय हुई जब तूफान सिंह अपने खेत पर काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि खेत में काम करते समय जहरीले जीव के काटने से तूफान सिंह बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर परिजन खेत पर पहुंचे और उन्हें बेहोश अवस्था में पाया। भाई बालू सिंह उन्हें डग के उप जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरे गांव में छाया मातम रविवार शाम को शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया। अस्पताल पहुंचे सरपंच ईश्वर सिंह ने बताया कि सोमवार का दिन हरनावदा पंचायत के ग्रामीणों के लिए काफी गमगीन रहा। गांव में हाल ही में कंहीराम मेघवाल की वाहन दुर्घटना में और गुमान सिंह की गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी, जिससे पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।