झालावाड़ जिले में सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने भी 12वीं कक्षा के रिजल्ट में परचम लहराया है। अकलेरा उपखंड क्षेत्र के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल थनावद की छात्रा मीनाक्षी सेन ने आट्‌र्स में 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए है। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय झालरापाटन की अक्षिमा अग्रवाल ने साइंस में 95.60 प्रतिशत अंक हासिल किए है। भवानीमंडी इलाके की गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिस्तुनिया की छात्रा सपना कंवर ने आट्‌र्स में 98.20 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए है। 12वीं रिजल्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए... झालावाड़ जिले में 98.20% अंक के साथ सपना टॉप:कॉमर्स और साइंस में बेटों का परिणाम बेहतर, फर्स्ट डिविजन से पास होने वाले ज्यादा