झालावाड़ के गांवड़ी तालाब स्थित श्रीनानादेवी मंदिर में श्री सूर्यवंशी कुमरावत (तम्बोली) समाज ने दशहरा पर्व मनाया। इस दौरान मंदिर में देवी-देवताओं के थानकों की साफ-सफाई कर चोला श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाआरती कर समाजबंधुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। समाज अध्यक्ष लोकेश कुमरावत ने बताया कि दशहरे पर मंदिर में विराजित विभिन्न देवी-देवताओं के थानकों की साफ-सफाई और धुलाई हुई। फिर चोला श्रृंगार कर महाआरती की गई। समाजबंधुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सामूहिक भोज भी हुआ। मातारानी के भजनों पर गरबा डांस किया नवमी पर श्री सूर्यवंशी कुमरावत महिला मंडल की अध्यक्ष आशा कुमरावत के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों के लिए कार्यक्रम रखे गए। महिलाओं और बालिकाओं ने मातारानी के भजनों पर गरबा किया। इसके बाद गुब्बारे से डिस्पोजल उठाने और मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें पहले और दूसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। समाज ने धार्मिक आस्था और मेल-मिलाप के साथ दशहरा पर्व मनाया।