झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस के फारूक अहमद उपसभापति चुने गए उन्होंने कुल 31 मत प्राप्त कर भाजपा के राजेन्द्र कुमार सुमन को 17 वोटों से हराया। झालावाड़ नगर परिषद में उपसभापति पद को लेकर कांग्रेस की ओर से पार्षद फारूक अहमद ने और भाजपा की ओर से राजेन्द्र सुमन ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। मंगलवार को हुए उपसभापति के मतदान में कांग्रेस के प्रत्यशी फारूक अहमद को 29 के स्थान पर 31 और भाजपा के राजेन्द्र सुमन को 13 के स्थान पर 14 मत मिले है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि बहुमत से अधिक मत मिलने पर क्रॉस वोट किया गया है। फारूक अहमद चौथी बार पार्षद चुनाव जीते फारूक अहमद वार्ड नंबर 45 से पार्षद चुने गए हैं। वे कांग्रेस पार्षद के तौर पर चौथी बार चुनाव जीतकर नगर परिषद पहुंचे हैं। इस बार उन्होंने वार्ड 45 से करीब 500 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। खानपुर में कांग्रेस के अमीर मोहम्मद बने उपाध्यक्ष इधर खानपुर ‎नगरपालिका में कांग्रेस के अमीर मोहम्मद ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें 18 मत मिले, जबकि भाजपा के राहुल गौतम को 7 मत प्राप्त हुए। अमीर मोहम्मद ने 11 मतों के अंतर से चुनाव जीता।