झालावाड़ जिले में ग्राम पंचायत नानोर, पंचायत समिति बकानी में आयोजित फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर में नानोर निवासी मांगीलाल पुत्र किशन सिंह सौंधिया को उनके मकान का स्वामित्व पट्टा प्रदान किया गया। इससे उनकी वर्षों पुरानी चिंता समाप्त हो गई। अब मांगीलाल को अपने मकान पर कानूनी अधिकार मिल गया है, जिससे भविष्य में संपत्ति संबंधी विवादों की आशंका भी समाप्त हो गई है। पट्टा मिलने पर मांगीलाल ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "आज मुझे मेरे घर का पक्का कानूनी दस्तावेज मिल गया है। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। अब मुझे किसी भी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी। मैं ग्राम पंचायत नानोर और जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।" 22 को 12 ग्राम पंचायतों में होगा फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर एडीएम कमल सिंह यादव ने बताया कि बताया कि 22 जुलाई को झालावाड़ उपखंड की ग्राम पंचायत बड़ाय व कनवाड़ा, असनावर उपखंड की ग्राम पंचायत डूंगरगांव, पिड़ावा उपखंड की ग्राम पंचायत दुबलिया, सलोतिया एवं लालगांव, भवानीमण्डी उपखंड की ग्राम पंचायत आंकखेड़ी, गंगधार उपखंड की ग्राम पंचायत उमरिया, अकलेरा उपखंड की ग्राम पंचायत आमेठा, मनोहरथाना उपखंड की ग्राम पंचायत समरोल तथा खानपुर उपखंड की ग्राम पंचायत सरखण्डिया व आकोदिया में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।